Move to Jagran APP

भारत के मन की बात मोदी के साथ का लगा बाक्स

भाजपा की तरफ से सदर तहसील गेट पर भारत के मन की बात मोदी के साथ का बाक्स लगाया गया। इसका उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने की। बाक्स के साथ पोस्टकार्ड रखा गया है, जिस पर लोग अपने मन की बात लिखकर बाक्स में डालेंगे, जिसे पीएम मोदी तक पहुंचाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 12:20 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 12:20 AM (IST)
भारत के मन की बात मोदी के साथ का लगा बाक्स
भारत के मन की बात मोदी के साथ का लगा बाक्स

देवरिया: भाजपा की तरफ से सदर तहसील गेट पर भारत के मन की बात मोदी के साथ का बाक्स लगाया गया। इसका उदघाटन भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने की। बाक्स के साथ पोस्टकार्ड रखा गया है, जिस पर लोग अपने मन की बात लिखकर बाक्स में डालेंगे, जिसे पीएम मोदी तक पहुंचाया जाएगा।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत के मन की बात मोदी के साथ का बाक्स हर विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख जगहों पर लगाया जाएगा। देशहित में कोई भी सुझाव या मांग लिख कर दे सकता है। आमजन से मिले सुझाव व मांगों पर विचार कर अमल किया जाएगा। सरकार की तरफ से कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, किसान कल्याण, अवस्थापना सुविधाओं का विस्तार, विद्युतीकरण, ग्राम्य विकास, खेल युवा कल्याण एवं कौशल विकास के अलावा हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र संयोजक प्रेम अग्रवाल ने कहा कि भारत के मन की बात मोदी के साथ बाक्स के अलावा एक वीडियो वैन भी 21 फरवरी तक विधानसभा क्षेत्र के हर चौराहे हर गांव तक जाएगी। लोग अपने मन की बात लिखकर वैन पर लगे बाक्स में भी डाल सकते हैं। वैन के साथ मोबाइल टैब भी चल रहा है। जिसके माध्यम से लोग अपने मन की बात का वीडियो भी मोदी जी तक पहुंचा सकते हैं। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा, कृष्णानाथ राय, अजय कुमार दूबे, रामाशीष प्रसाद मौर्य, सीपी ¨सह, रामाज्ञा चौहान,अंबिकेश पांडेय, संतोष त्रिगुणायक, नित्यानंद पांडेय, प्रमोद शाही, कृष्ण कुमार उपाध्याय, गिरिजेश ¨सह, शिवनारायण ¨सह, गो¨वद मणि, ऋषिराज मिश्र, रामकृपाल ¨सह, भरत मद्धेशिया, आशीष गुप्ता, धर्मनाथ, अतुल राय, आशीष द्विवेदी, बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.