विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हावर्ड हैपर 2019 कांफ्रेंस में चर्चा में रही भारतीय किताब शि¨फ्टग गोलपोस्ट्स

By JagranEdited By:
Published: Wed, 20 Feb 2019 12:18 AM (IST)

अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय हैपर कांफ्रेंस 2019 का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किताब शि¨फ्टग गोल पोस्टस ...और पढ़ें

हावर्ड हैपर 2019 कांफ्रेंस में चर्चा में रही भारतीय किताब शि¨फ्टग गोलपोस्ट्स
हावर्ड हैपर 2019 कांफ्रेंस में चर्चा में रही भारतीय किताब शि¨फ्टग गोलपोस्ट्स

देवरिया: अमेरिका के हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय हैपर कांफ्रेंस 2019 का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किताब शि¨फ्टग गोल पोस्टस एंड मैनेजमेंट ट्रेंडज का बुक कवर लांच किया गया। कांफ्रेंस में किताब चर्चा में रही। इस किताब के अहम चैप्टर को देवरिया के दो होनहारों ने अपनी कलम से सजाया है। इसकी सूचना उनके गांव आने के बाद परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव ¨सह की पौत्री तेजस्विनी ¨सह शुरू से होनहार रही हैं। सौंदर्य के क्षेत्र की कई प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाने के बाद 2018 में ¨सगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल व मिसेज व‌र्ल्ड ताज का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। हावर्ड यूनिवर्सिटी का हैपर 2019 का कांफ्रेंस की गिनती विश्व के सर्वाधिक सम्मानित सम्मेलन में की जाती है। 15 फरवरी से 18 फरवरी तक कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय किताब शि¨फ्टग गोल पोस्ट्स एंड मैनेजमेंट ट्रेंड्ज का बुक कवर जारी किया गया। इस किताब के अहम चैप्टर ट्रेंड चेंज फ्रम केमिकल टू सेंथेटिक पर्सनल केयर प्रोडक्ट को तेजस्वनी ने अपनी कलम में लिखा है। जबकि बनकटा के रहने वाले प्रतीक मंगल ने भी एक अहम चैप्टर को लिखा है। प्रतीक मंगल क्लाइमेंट चेंज का अध्यक्ष करने वाले एक रिसर्च स्कालर भी हैं। तेजस्विनी ने बताया कि इस साल एशिया और अंतर्राष्ट्रीय संबंध सम्मेलन के लिए हावर्ड परियोजना के ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता ट्रैक में भारत व नब्बे देशों के लगभग तीन प्रतिनिधि समकालीन मुद्दों पर चर्चा करने वाले छह अनूठे ट्रैक में भाग लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।