विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का भी खुलेगा ग्राहक सेवा केंद्र

By JagranEdited By:
Published: Mon, 25 Oct 2021 11:03 PM (IST)

देवरिया: डाक विभाग इस समय अपनी सेवाओं को लेकर खुद बदल रहा है। नई-नई सेवाओं के चलते न सिर्फ डाक विभाग

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का भी खुलेगा ग्राहक सेवा केंद्र
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का भी खुलेगा ग्राहक सेवा केंद्र

देवरिया: डाक विभाग इस समय अपनी सेवाओं को लेकर खुद बदल रहा है। नई-नई सेवाओं के चलते न सिर्फ डाक विभाग के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है, बल्कि एक बार फिर लोगों का भरोसा भी विभाग पर बढ़ा है। अब डाक विभाग के इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र भी जनपद में खोले जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो गई है।

कभी लोगों के घर तक सूचना पहुंचाने का काम पहुंचाने वाला डाक विभाग इस अत्याधुनिक युग में खुद को बदल रहा है। कोरोना संक्रमण काल में लोगों के घर-घर आधार आधारित पेमेंट सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों के घर पहुंच कर जीवित प्रमाण पत्र व आधार कार्ड में संशोधन के कार्य के चलते डाक विभाग अपनी सुविधाओं की बदौलत लोगों के दिलों में राज करने लगा है। पहले से ज्यादा लोगों में डाक विभाग के प्रति विश्वास बढ़ा है। डाक विभाग का मुख्यालय पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी है। जिसकी सुविधाएं बढ़ती जा रही है। एक लाख से अधिक इस बैंक के ग्राहक हो गए हैं। अब यह बैंक भी पूरे जनपद में अन्य बैंकों की तरह अपना ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करेगा। इसका आदेश मुख्यालय से आने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। डाक अधीक्षक रवि कुमार का कहना है कि ग्राहक सेवा केंद्र खोलने का निर्देश आ गया है। रैली में शामिल होंगे पांच हजार किसान

उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि 31 अक्टूबर को गोरखपुर में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को सफल बनाने के लिए देवरिया से पांच हजार किसान हिस्सा लेंगे। प्रदेश सरकार सिर्फ झूठे प्रचार के बल पर अपनी पीठ थपथपा रही है। किसान भारी बारिश और बढ़ा के चलते परेशान हैं। फसल नष्ट हो गई, खाद महंगा हो गया है। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा दावा कर रही है। सुयश मणि सोमवार को टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश की सत्तासीन सरकार सिर्फ सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली बातें बोलकर देश की जनता को गुमराह करती है, पूरा देश महंगाई, अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से कराह रहा है। प्रदेश की तरक्की और खुशहाली के लिए कांग्रेस प्रतिज्ञा रैली कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।