चुनाव जिताने में कार्यकर्ताओं की विशेष भूमिका : डा.रमापति राम
संसदीय क्षेत्र देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी और रमाशंकर त्रिपाठी ने सोमवार को कसया रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही प्रत्याशी डा.त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया मेरी कर्मभूमि है। जनता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
देवरिया : संसदीय क्षेत्र देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा.रमापति राम त्रिपाठी और रमाशंकर त्रिपाठी ने सोमवार को कसया रोड स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही प्रत्याशी डा.त्रिपाठी ने कहा कि देवरिया मेरी कर्मभूमि है। जनता का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा।
डा.त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता तन-मन से लग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। कार्यकर्ता की पार्टी के रीढ़ हैं। इनके बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता है। मैं भी एक छोटा कार्यकर्ता हूं। पार्टी के मान सम्मान पर कभी भी आंच नहीं आने दूंगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह ने कहा कि गांव, गरीब, नौजवान, पिछड़े सभी का एक ही लक्ष्य है कि फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनें। संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के कई लाभकारी योजनाएं चलाई, जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है। कार्यक्रम को विधायक सुरेश तिवारी, कमलेश शुक्ला, विश्वंभर मिश्रा, महेंद्र यादव, अनिरुद्ध मिश्रा, विजय कुमार दूबे, हरेंद्र सिंह, रीतावली पांडेय, रविद्र प्रताप मल्ल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान अजय शाही, रामाशीष मौर्य, कृष्णनाथ राय, अजय उपाध्याय, हरेंद्र जायसवाल, संजय तिवारी, मारकंडेय शाही, राजेंद्र मल्ल आदि मौजूद रहे।