विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS दिव्या मित्तल आगे क्या करेंगी...राजनीति में लेंगी एंट्री या घर संभालेंगी? एक नजर में पूरा प्रशासनिक सफर

By Sakshi GuptaEdited By: Sakshi Gupta
Published: Mon, 28 Sep 2026 04:17 PM (IST)

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल, जिन्होंने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दिया है, अब अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

IAS Divya Mittal | आईएएस दिव्या मित्तल।

IAS Divya Mittal | आईएएस दिव्या मित्तल।

HighLights

  1. दिव्या मित्तल ने आईएएस पद से इस्तीफा देकर नई पारी की तैयारी।

  2. 29 सितंबर को सुबह 8:30 बजे करेंगी अपने अगले कदम का खुलासा।

  3. उनके पति भी सिविल सेवा छोड़कर निजी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/देवरिया। IAS Divya Mittal | यूपी में IAS अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर हर तरफ चर्चा में आईं पूर्व अफसर दिव्या मित्तल अपनी जिंदगी की एक नई पारी शुरू करने जा रही हैं।

आईएएस पद छोड़ने के बाद दिव्या मित्तल क्या करेंगी, इसे लेकर पिछले एक महीने से लगातार कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

कोई कह रहा है कि वे राजनीति में एंट्री लेंगी, तो कोई उनके कोचिंग पढ़ाने या वापस विदेश जाने की बात कह रहा है। चर्चा तो इस बात की भी है कि वह अब घर पर रहकर बच्चों को संभालेंगी। हालांकि अब इन तमाम चर्चाओं के बीच खुद दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का हिंट दिया है।

29 सितंबर को दिव्या मित्तल करेंगी एलान

दिव्या मित्तल ने 27 सितंबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लोगों द्वारा लगाए जा रहे अलग-अलग तरह के कयासों को खुद बताया है।

उन्होंने पोस्ट में लिखा: "आगे क्या करना है? मैंने पढ़ा:
''बच्चे छोटे हैं। अब घर।''
''अच्छा पैकेज मिलेगा। वापस विदेश।''
''IAS पर किताब लिखी है। कोचिंग।''
टिकट पक्का हो गया होगा। राजनीति।'29 सितंबर, सुबह 8:30 बजे। बताऊंगी।"

कब दिया इस्तीफा और कब हुआ स्वीकार?

30 अगस्त को दिया था इस्तीफा

दिव्या मित्तल के सिविल सेवा से बाहर आने की पूरी प्रक्रिया काफी तेजी से घटी। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त को अचानक अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक गलियारों को चौंका दिया था।

इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश भी जारी किया था। उन्होंने लिखा था कि देश की मिट्टी का जो कर्ज उन पर था, उसे चुकाने के लिए वे वापस भारत आई थीं।

यह भी पढ़ें- IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 वर्ष की सेवा के बाद दिया इस्तीफा, विशेष सचिव के पद पर थीं तैनात

राज्य सरकार द्वारा संस्तुति भेजे जाने के बाद केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 14 सितंबर को उनके इस्तीफे को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया।

केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के नोटिफिकेशन के अनुसार 15 सितंबर से उनका त्यागपत्र प्रभावी हो गया। इसके बाद दिव्या मित्तल ने लिखा था- "प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो-बढ़े चलो।"

कैसे और कब चर्चा में आई थीं दिव्या मित्तल?

दिव्या मित्तल उत्तर प्रदेश की बेहद चर्चित, निडर और सख्त छवि वाली अफसरों में गिनी जाती हैं। अपने करीब 13 साल के कार्यकाल में वे कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसलों के कारण सुर्खियों में रहीं।

मीरजापुर के लहुरियादह गांव में पहली बार पानी पहुंचाया

मीरजापुर की डीएम रहते हुए उन्होंने विंध्य पहाड़ियों पर बसे लहुरियादह गांव में पहली बार पाइपलाइन से पानी पहुंचाया। आजादी के 76 साल बाद गांव में पानी पहुंचने पर एक बुजुर्ग महिला ने भावुक होकर उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया था।

देवरिया और मीरजापुर में डीएम रहने के दौरान वे निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अफसरों और कर्मचारियों पर सख्त रुख अपनाती थीं। एक बार निरीक्षण के दौरान PWD अधिकारी ने जब धूप का हवाला दिया, तो उनका डायलॉग खूब वायरल हुआ- "अरे यार, धूप ही तो है, पिघल थोड़ी जाएंगे।"

आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल। जागरण

यह भी पढ़ें- IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

मीरजापुर और देवरिया में अपने कार्यकाल के दौरान कई बार स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ उनके मतभेद की खबरें आईं। इसके बाद मई में उन्हें देवरिया के डीएम पद से हटाकर लखनऊ में राजस्व विभाग में विशेष सचिव बना दिया गया था, जिसे प्रशासनिक हलकों में साइडलाइन पोस्टिंग माना जाता है।

दिव्या मित्तल के पति क्या करते हैं?

दिव्या मित्तल के परिवार में सिविल सेवा से बाहर निकलकर नया करियर शुरू करने का उदाहरण पहले से ही मौजूद हैं। उनके पति गगनदीप सिंह ढिल्लों भी पूर्व सिविल सेवक रह चुके हैं। गगनदीप ने 2011 में यूपीएससी पास की थी और उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस (ITS) मिला था।

उन्होंने चार साल पहले यानी 2022 में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में संयुक्त महानिदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था। गगनदीप सिंह ढिल्लों ने आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बेंगलुरु से पढ़ाई की है। वर्तमान में गगनदीप सिंह निजी सेक्टर में अपनी खुद की ट्रेडिंग फर्म (न्यूरोकैप) के जरिए एल्गोरिद्मिक ट्रेडर के रूप में काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 4 साल पहले दिव्या मित्तल के IAS पति ने भी दिया था इस्तीफा, जानिए अब क्या करते हैं गगनदीप सिंह

दिव्या मित्तल के पति गगनदीप ने 4 साल पहले छोड़ा IAS पद (फोटो- सोशल मीडिया)

शिक्षा और शुरुआती सफरदिल्ली में जन्मी और मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली से बीटेक और IIM बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वे लंदन में 'जेपी मॉर्गन' कंपनी में भारी-भरकम पैकेज पर नौकरी कर रही थीं, लेकिन देश सेवा की चाहत में वे भारत लौट आईं।

2012 में आईपीएस के लिए हुआ चयन

साल 2012 में उनका चयन IPS के लिए हुआ और फिर 2013 में 68वीं रैंक हासिल कर वे IAS बनीं। अब 13 साल तक प्रशासनिक सेवा में रहने के बाद वे सिविल सेवा का अध्याय बंद कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- कोचिंग या राजनीति में होगी पूर्व IAS दिव्या मित्तल की एंट्री? एक पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस