विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार, 2013 बैच की अफसर ने 30 अगस्त को दिया था त्यागपत्र

Published: Mon, 14 Sep 2026 10:39 PM (IST)

यूपी काडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए त्यागपत्र दिया था।

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार।

IAS दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार।

HighLights

  1. आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने स्वीकारा।

  2. 2013 बैच की अधिकारी ने व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया।

  3. उनका इस्तीफा 15 सितंबर से प्रभावी माना जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उनका इस्तीफा 15 सितंबर यानी मंगलवार को प्रभावी माना जाएगा।

दिव्या ने 30 अगस्त को व्यक्तिगत कारणों, पारिवारिक प्राथमिकताओं और जीवन के नए लक्ष्यों का हवाला देते हुए स्वेच्छा से प्रशासनिक सेवा से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया था। प्रदेश सरकार ने इसे केंद्र सरकार को भेजा दिया था। उनका त्यागपत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने स्वीकार कर लिया है।

दिव्या ने इस्तीफा दिए जाने की जानकारी अपने फेसबुक और एक्स एकाउंट के माध्यम से दी थी। दिव्या को मई 2026 में देवरिया के डीएम के पद से हटाकर राजस्व विभाग में अपेक्षाकृत कम महत्व के विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया था। वे तभी से असहज बताई जा रही थीं। उनको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। एक चर्चा उनके मीरजापुर से विधान सभा चुनाव लड़ने की भी है।

यह भी पढ़ें- यूपी बेसिक शिक्षा विभाग में 121 बीईओ समेत 494 कार्मिक का ट्रांसफर, सीनियर और जूनियर असिस्टेंट भी बदले