पति ने लगाया लांछन तो महिला ने खा लिया जहरीला पदार्थ
शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला पर उसके पति ने लांछन लगाया तो वह नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा ली। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। हालांकि देर शाम तक मायके पक्ष की तरफ तहरीर नहीं पहुंची थी।
देवरिया : शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला पर उसके पति ने लांछन लगाया तो वह नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा ली। हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया। हालांकि देर शाम तक मायके पक्ष की तरफ तहरीर नहीं पहुंची थी।
एक महिला का पति मजदूरी कर परिवार की जीविका चलता है। महिला गर्भवती है। उसके मोबाइल पर इन दिनों किसी युवक का फोन आ रहा है, जिससे महिला परेशान है। महिला ने अपने पति को यह बात बताई तो वह महिला पर लांछन ही लगाने लगा। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।