Move to Jagran APP

यातायात नियमों का उल्लंघन यहां आम बात

पुलिस विभाग के लिए नवंबर माह खास होता है। इस माह में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है। पुलिस लोगों को जागरूक भले ही कर रही है लेकिन सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा है। यहां के लोग नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाना अपनी शान समझते रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 10:56 PM (IST)Updated: Fri, 22 Nov 2019 10:56 PM (IST)
यातायात नियमों का उल्लंघन यहां आम बात
यातायात नियमों का उल्लंघन यहां आम बात

देवरिया: पुलिस विभाग के लिए नवंबर माह खास होता है। इस माह में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है। पुलिस लोगों को जागरूक भले ही कर रही है, लेकिन सड़क पर सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा है। यहां के लोग नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाना अपनी शान समझते रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी ऐसे लोगों पर अंकुश लगा पाने में विफल है। शहर में कार्रवाई तो हो भी रही है, ग्रामीण अंचलों में इसका असर कहीं नहीं दिख रहा है।

loksabha election banner

सड़कों पर वाहनों की संख्या जिस तरह से बढ़ रही है यातायात नियमों की अनदेखी के मामले भी उसी अनुपात में बढ़ रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर सफर करने से परहेज करते हैं। कुछ लोग तो प्रतिष्ठा के विरुद्ध मानते हैं। यही भूल दुर्घटना में जानलेवा साबित हो रही है। शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार वाहन चलाना हो या गलत दिशा में वाहन दौड़ाकर नियमों की धज्जियां उड़ाना आम बात है। नियमों के प्रति जागरूकता का अभाव भी इसका बड़ा कारण है। इन बातों का होना चाहिए ध्यान

दोपहिया वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें। नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। रात में डीपर का प्रयोग करें। वाहन रफ्तार नियंत्रित रखें। स्कूल कालेज के पास वाहन धीमा कर लें। निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करें। यातायात नियमों के पालन से खुद के साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख सकेंगे। यातायात के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर दिन यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रामवृक्ष यादव,यातायात उप निरीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.