जलस्तर कम होते ही तेज हुई कटान
सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को मामूली कमी दर्ज की गई। चौबीस घंटे में नदी का जलस्तर दो सेमी कम हुआ। नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। जलस्तर कम होने के बाद कटइलवा से लेकर कपरवार संगम तट तक कटान तेज हो गई है।
देवरिया: सरयू नदी के जलस्तर में रविवार को मामूली कमी दर्ज की गई। चौबीस घंटे में नदी का जलस्तर दो सेमी कम हुआ। नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। जलस्तर कम होने के बाद कटइलवा से लेकर कपरवार संगम तट तक कटान तेज हो गई है।
थाना घाट पर बने गेज पर रविवार शाम नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से ऊपर 66.58 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। नदी खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर है। कपरवार संगम तट पर नदी की लहरें किसानों की खेती निगल रही हैं। हर रोज कृषि योग्य भूमि नदी की गोद में समा रही है। परसिया कूर्ह व कटइलवा में कटान जारी है। विशुनपुर देवार में नदी कृषि भूमि पर कटान कर रही है। राप्ती नदी का जलस्तर भी उफान पर है। पानी मैदानी क्षेत्रों में फैल रहा है। पानी से घिरे भदिला प्रथम के ग्रामीण मुश्किल में हैं।
-----------------------------
राप्ती व गोर्रा का जलस्तर घटा
रुद्रपुर, देवरिया: तीन दिन की बढ़ोतरी के बाद दोआबा से गुजरने वाली नदियों के जलस्तर में पांच सेमी कमी दर्ज की गई। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार गेजस्थल भेड़ी के समीप राप्ती 66.6 85 मीटर तथा गेजस्थल पिड़रा के समीप गोर्रा 67.25 मीटर पर प्रवाहित हो रही थी। दोनों के खतरे का निशान 70.50 मीटर है।