अधिकमास के पहले दिन शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
देवरिया शहर के सोमनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही लग गई। भोर में पहुंचे लोगों ने शिवलिग को दूध जल पुष्प रोली नैवेद्य द्रव्य आदि से पूजन किया। ओम नम शिवाय और हर हर महादेव गूंजता रहा।
देवरिया: अधिकमास के प्रथम दिन शिव मंदिरों में पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किए। इस दौरान शिव मंदिरों में चहल पहल रही। मंदिरों में हर-हर महादेव व ओम नम: शिवाय की गूंज से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में अधिमास के पहले दिन भक्तों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बाबा भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसी के साथ एक माह तक भक्त शिवालयों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का कार्यक्रम शुरू हो गया। भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद मांगा। क्षेत्र के पकड़ीबाजार,रामलक्षन,एकौना उसराबाजार सहित अन्य शिवालयों में भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के लिए मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं।
देवरिया शहर के सोमनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भीड़ सुबह से ही लग गई। भोर में पहुंचे लोगों ने शिवलिग को दूध, जल, पुष्प, रोली, नैवेद्य, द्रव्य आदि से पूजन किया। ओम नम: शिवाय और हर हर महादेव गूंजता रहा। दीर्घेश्वरनाथ शिव मंदिर मझौलीराज, बिहार सीमा स्थित सोहगरा धाम में पूजन अर्चन को लेकर सर्वाधिक भीड़ रही।