बदमाशों ने गश्त के दौरान होमगार्ड को मारी गोली
बनकटा क्षेत्र के अकटही-सोहनपुर मार्ग पर हीरामन बाबा स्थल के पास बदमाशों ने गश्त के दौरान होमगार्ड को गोली मार दी। घायल होमगार्ड का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। वहीं वर्दी देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस हाथ मलती रह गई। वारदात से पुलिस के इकबाल पर फिर सवाल उठना शुरू हो गया।
देवरिया : बनकटा क्षेत्र के अकटही-सोहनपुर मार्ग पर हीरामन बाबा स्थल के पास बदमाशों ने गश्त के दौरान होमगार्ड को गोली मार दी। घायल होमगार्ड का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। वहीं वर्दी देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस हाथ मलती रह गई। वारदात से पुलिस के इकबाल पर फिर सवाल उठना शुरू हो गया। प्रारंभिक जांच के बाद एसओ ने कहा कि लूट के इरादे से बदमाशों ने गोली मारी है।
बनकटा क्षेत्र के कुरमौली उर्फ बख्शी निवासी राधाकिशुन यादव पुत्र वृंदा बनकटा थाने में होमगार्ड हैं। शुक्रवार रात अकटही बाजार में उनकी ड्यूटी लगी थी। रात को राधा किशुन बाइक से इलाके में गश्त कर रहे थे। देर रात वह सोहनपुर की तरफ जा रहे थे। अकटही-सोहनपुर मार्ग पर हीरामन बाबा स्थल के पास मुंह बांध कर खड़े दो बदमाशों ने होमगार्ड को रूकने का इशारा किया, लेकिन होमगार्ड बाइक लेकर भागने लगा। इसी बीच एक बदमाश ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगते ही होमगार्ड जमीन पर गिर गया। बदमाश बाइक लेकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन खाकी वर्दी देखकर बाइक छोड़कर उल्टे पांव भाग निकले। होमगार्ड ने मोबाइल से सूचना थानाध्यक्ष को दी। खून से लथपथ होमगार्ड को भाटपाररानी पीएचसी लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। एसओ बृजेश ¨सह ने कहा कि होमगार्ड की हालत खतरे से बाहर है। दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी पहचान में जुटी है।