Move to Jagran APP

किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में कार्य कर रही सरकार

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयेश्वरी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान महिलाओं व युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है। अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया व संचालन जिला मंत्री भगवान यादव ने किया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 10:58 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 10:58 PM (IST)
किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में कार्य कर रही सरकार
किसानों, गरीबों व मजदूरों के हित में कार्य कर रही सरकार

देवरिया: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, गरीबों, मजदूरों व निराश्रित वर्ग के हित में कार्य कर रही है। उनके लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ उन्हें मिल रहा है।

loksabha election banner

वह रविवार को रुद्रपुर के पकड़ी बाजार में भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से आयोजित सदस्यता शिविर को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा अपने सदस्यों की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लोक कल्याणकारी कार्यों के कारण प्रदेश में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश में विकास के नित नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय परिकल्पना को साकार करते हुए सभी वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को सदस्य बनाने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयेश्वरी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसान, महिलाओं व युवाओं के कल्याण के लिए संकल्पित है। अध्यक्षता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया व संचालन जिला मंत्री भगवान यादव ने किया। इस मौके पर बृजेंद्र पांडेय, खुशबू राजभर, रामेश्वर शर्मा, रविद्र राजभर, सीताराम जायसवाल, दीपक यादव, मनजीत सिंह, सूरज गोंड़, रामेश्वर शर्मा समेत 50 लोगों को प्रदेश अध्यक्ष ने मिस्डकाल के माध्यम से पार्टी में शामिल कराया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश सिंह, श्रवण सिंह, हरीश त्रिपाठी, संगमलाल कन्नौजिया, रितेश शर्मा, नसीम मंसूरी, विनोद प्रजापति, हरिनारायण सिंह, गुड्डू यादव, नंदलाल गुप्ता, कामेश्वर यादव, बृजेश राजभर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.