सरकार वन क्षेत्रफल बढ़ाने के प्रति गंभीर: सुरेश
विश्व वेट लैंड दिवस पर शनिवार को गड़ेर स्थित सामुदायिक भवन पर गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने वन संपदा बचाने व जल संरक्षण का संकल्प लिया
देवरिया : विश्व वेट लैंड दिवस पर शनिवार को गड़ेर स्थित सामुदायिक भवन पर गोष्ठी व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने वन संपदा बचाने व जल संरक्षण का संकल्प लिया।
संबोधन में विधायक सुरेश तिवारी ने कहा कि निजी लाभ के लिए हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटान के चलते वन क्षेत्र कम होता जा रहा है। वन संपदा का क्षेत्रफल कम होने से पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण बढ़ने से मानव के साथ पशु-पक्षियों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। सरकार वन क्षेत्रफल बढ़ाने के प्रति गंभीर है। हर साल अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जा रहा है।
प्रभागीय निदेशक प्रमोद कुमार गुप्त ने वेटलैंड दिवस मनाए जाने के कारणों को बताते हुए लोगों को पशु-पक्षियों के प्रति सहानुभूति रखने व मित्रवत व्यवहार करने सीख छात्र-छात्राओं को दी। कार्यक्रम को एसडीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी, जेपी श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर दुबे, रेंजर राणाप्रताप ¨सह, चंद्रभूषण शाही अखिलेश शाही ने संबोधित किया। संचालन मुजफ्फर हुसैन मंसूरी ने किया।
इसके पूर्व छात्राओं ने वन संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करते गीत, एकांगी व नाटक प्रस्तुत किया। सकीना, रंजना, नजरुनिशा, सन्नी कुमार, गोपालदास नीरज, संजना, पप्पू बरनवाल की प्रस्तुतियां सराही गई। इस मौके पर भानुप्रताप शाही, साकेत बिहारी शाही, सत्येंद्र कुमार यादव, ओमकार दुबे, राजन ¨सह आदि मौजूद रहे।