आधी रात को प्रेमी के घर पहुंची युवती, साथ रहने की जिद
देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती अपने प्रेमी के घर रात में पहुंच गई। उसके बाद से पंचायत हो रही है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 07:21 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 07:21 AM (IST)
देवरिया: मईल थाना क्षेत्र के एक गांव में आधी रात को एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और साथ रहने की जिद करने लगी। हालांकि युवती के स्वजन राजी नहीं हैं। घर चलने के लिए दबाव बनाते रहे। दिन भर युवक के दरवाजे पर पंचायत होती रही।
गांव की एक लड़की का पड़ोस के एक गांव के युवक से चार साल से प्रेम संबंध है। शुक्रवार की आधी रात युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। पहले तो युवक के स्वजन असहज हो गए, बाद में रखने को तैयार हो गए। सुबह युवती के स्वजन भी लड़के के घर पहुंच गए और युवती पर घर चलने का दबाव बनाने लगे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें