Move to Jagran APP

राजकीय सम्मान के साथ हुई पूर्व सांसद की अंत्येष्टि

पूर्व सांसद देवी प्रसाद सिंह का शुक्रवार को सरयू तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर देवरिया आवास से पैतृक निवास आजादनगर पहुंचा जहां लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े पुत्र पीयूष सिंह ने मुखाग्नि दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 11:47 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ हुई पूर्व सांसद की अंत्येष्टि
राजकीय सम्मान के साथ हुई पूर्व सांसद की अंत्येष्टि

देवरिया: पूर्व सांसद देवी प्रसाद सिंह का शुक्रवार को सरयू तट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। उनका पार्थिव शरीर देवरिया आवास से पैतृक निवास आजादनगर पहुंचा, जहां लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बड़े पुत्र पीयूष सिंह ने मुखाग्नि दी।

loksabha election banner

अंतिम संस्कार के समय कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, नीरज शाही, पूर्व एमएलसी रामशीष राय, नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, दीपक मिश्रा शाका, पूर्व नपाध्यक्ष अजीत जायसवाल, पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान एसडीएम विनीत कुमार सिंह, सीओ निष्ठा उपाध्याय, सुभाष तिवारी, शिवसहाय बरनवाल, विश्वनाथ मणि, मुरारी मणि त्रिपाठी, मदनलाल गुप्ता, रामसुंदर निषाद मौजूद रहे।

---

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद के निधन पर जताया शोक

देवरिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद देवी प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीटर के जरिए दिए अपने शोक संदेश में कहा है कि जनता से जुड़ाव रखने वाले पूर्व सांसद के निधन से हृदय व्यथित है। एक जनप्रतिनिधि के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया। वहीं सांसद कलराज मिश्र, रविद्र कुशवाहा व कमलेश पासवान, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, विधायक कमलेश शुक्ला, जन्मेजय सिंह, सुरेश तिवारी व काली प्रसाद, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, नपा अध्यक्ष अलका सिंह, डा. संजीव शुक्ला ने भी दुख व्यक्त किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष डा. अंतर्यामी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, महेंद्र यादव, अनिरुद्ध मिश्र, विजय बहादुर दूबे, विशम्भर मिश्र, निशिरंजन तिवारी, अरुण सिंह, कृष्णानाथ राय, अजय दूबे, अखिलेश त्रिपाठी, शशांक मणि, अमरनाथ सिंह, सत्येंद्र मणि, संजय राव, कृष्णानंद पाठक, अंबिकेश पांडेय, अंगद मणि त्रिपाठी ने आवास पर पहुंचकर शोक जताया। अधिवक्ता अरुण कुमार राव, उदय प्रताप सिंह आदि ने भी शोक प्रकट किया।

------------------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.