गैस सिलेंडर में लगी आग, एसओ झुलसे
स्थानीय थाने की मेस में भोजन पकाते समय रविवार की रात अचानक रसोई गैस सिलेंडर रिसाव के चलते आग लग गई। आग लगते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई।
देवरिया: स्थानीय थाने की मेस में भोजन पकाते समय रविवार की रात अचानक रसोई गैस सिलेंडर रिसाव के चलते आग लग गई। आग लगते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक थानाध्यक्ष आंशिक रूप से झुलस चुके थे। उन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष के प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।
रात को थाने के भोजनालय में पुलिस कर्मियों के लिए फालोवर भोजन पका रहा था। भोजन पकाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव शुरू हुआ और आग पकड़ लिया। आग पकड़ते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। होमगार्ड व पुलिसकर्मी थाना छोड़ बाहर की तरफ भागने लगे। परिसर में बैठे थानाध्यक्ष विनय कुमार ¨सह को किसी ने सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और बालू फेंक किसी तरह रसोई गैस में लगी आग को बुझाया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनय ¨सह ने कहा कि गैस रिसाव से आग लगी थी। आग को बुझा दिया गया है। कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।