फिल्म अभिनेता ने लोगों से मांगा समर्थन
देवरिया में फिल्म अभिनेता व सांसद रविकिशन ने लोगों से संपर्क किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:17 PM (IST)
देवरिया: फिल्म अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन ने पार्टी प्रत्याशी डा.सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में कई जगह सभा की। उन्होंने गौरीबाजार, बैतालपुर के अलावा शहर के हनुमान मंदिर, सीसी रोड, कचहरी चौराहा पर लोगों से संपर्क किया। सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कसया ढाला, सब्जी मंडी, खरजरवा चौराहे पर सभा की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में फिल्म सिटी खुलने जा रही है। गोरखपुर समेत पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें