मछली मारने के विवाद में मारपीट, मां-बेटा समेत तीन घायल
देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के करौंदा में हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 12 Apr 2020 09:56 PM (IST)
देवरिया: भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम करौंदा में मछली मारने को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
गांव के राजेश कुमार का कहना है कि एक व्यक्ति से रंजिश चल रही है। सुबह वह मछली मारने के लिए गए थे। इस बीच विरोधी वहां पहुंच गए और हमला बोल दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख मां गुलैची देवी व भाई आकाश बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपितों ने उनकी भी पिटाई कर दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें