Move to Jagran APP

जैविक खेती के लिए किसानों को किया गया जागरूक

देवरिया में किसानों को जैविक खेती की विशेष जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 11:21 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 11:21 PM (IST)
जैविक खेती के लिए किसानों को किया गया जागरूक

देवरिया: बरहज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम नदुआ में किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती के बारे में जागरूक किया गया। कृषि रक्षा इकाई के इंचार्ज राधेश्याम ने डी कंपोजर द्वारा पराली को नष्ट करने का उपाय बताया।

loksabha election banner

कृषि तकनीकी सहायक बृजेंद्र भारती व कंपनी के चेयरमैन ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा कि इस खेती से किसान कम लागत में अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। रसायन मुक्त खेती करने से हमारी मिट्टी पर्यावरण स्वास्थ्य एवं सूक्ष्म कृषि मित्रों की रक्षा हो सकेगी। हम आपके साथ हैं जैविक खेती द्वारा उत्पादित उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना एवं किसानों के हर समस्या का समाधान के लिए कटिबद्ध हैं। आप कंपनी में शेयर धारक बनकर सरकारी अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अमन सिंह एवं शिवपाल सिंह,अजय सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.