किसान बिचौलियों के हाथों धान बेचने को मजबूर
सरकारी क्रय केंद्रों पर मनमानी के चलते किसान बिचौलियों के हाथों कम दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। 36 दिन में महज 79 किसान ही अपनी उपज बेचने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी के चलते बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।
देवरिया: सरकारी क्रय केंद्रों पर मनमानी के चलते किसान बिचौलियों के हाथों कम दाम पर धान बेचने को मजबूर हैं। 36 दिन में महज 79 किसान ही अपनी उपज बेचने पहुंचे हैं। उनका कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी के चलते बार बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।
क्रय केंद्रों पर धान खरीदने को लेकर शासन भले ही सख्त है, लेकिन इसका असर पथरदेवा ब्लाक में नहीं दिख रहा है। छह सहकारी समितियों को धान क्रय केंद्र निर्धारित किया गया है। इसमें रामनगर, मेदीपट्टी (शिवपुर), बंजरिया, शाहपुर, विशुनपुरा व कंठीपट्टी शामिल हैं। इन केंद्रों पर एक नवंबर से लेकर अब तक 36 दिन में महज 79 किसानों से 3800 क्विंटल धान की खरीदारी ही हो सकी है। इन केंद्रों पर धान खरीद का लक्ष्य करीब 55 हजार क्विटल है, लेकिन खरीदारी के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है। कुछ समितियों पर एक किलो भी खरीदारी नहीं हो पाई है। इस समय रबी फसल की बोआई का समय चल रहा है। धान बेचकर उस पैसे से किसान उर्वरक, बीज खरीदने के अलावा घर की अन्य जरूरतें पूरी करते हैं। पथरदेवा व तरकुलवा के विपणन निरीक्षक धनंजय मिश्र ने कहा कि कुछ क्रय केंद्रों पर धान की खरीदारी नहीं किए जाने की शिकायत मिल रही है। उन्हें चेतावनी दी गई है। यदि शीघ्र खरीदारी शुरू नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने किया एमसीएच विग का निरीक्षण
सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने मंगलवार को एमसीएच विग का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड व बेड की स्थिति व कोविड की तैयारी को लेकर आक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। डाक्टर व कर्मचारियों को सफाई पर विशेष ध्यान देने को निर्देश दिया। उधर एसीएमओ डा. संजय चंद ने जिला अस्पताल की नेत्र विभाग के आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया। यहां डा. प्रकाश श्रीवास्तव आपरेशन कक्ष में मिले। 20 मरीजों के आंखों का आपरेशन किया गया था। इसी क्रम में एसीएमओ डा. बीपी सिंह ने शहरी कोल्ड चेन प्वाइंट का निरीक्षण किया। यहां डीप फ्रिजर के लागबुक सही पाए गए। जहां भी कमियां मिली कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।