पुरानी रंजिश में चले ईट-पत्थर, तीन घायल
सदर कोतवाली के कठिनईया में विवाद फायरिग के मामले में जमकर ईट पत्थर चले।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 12:13 AM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:06 AM (IST)
देवरिया: सदर कोतवाली के ग्राम कठिनइया में शनिवार की देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट होने के साथ ही ईंट पत्थर चला। एक पक्ष द्वारा फायरिग करने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मौके पर कोतवाल समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। देर रात तक इस मामले में मुकदमे की कार्रवाई नहीं हो सकी थी।
गांव के अनिल व विनय के बीच रंजिश चलती है। देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट होने लगी। इसके बाद ईंट पत्थर चलने लगा। जिसके चलते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन तब तक तीन लोग घायल हो चुके थे। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने कहा कि मारपीट रंजिश में हुई है। फायरिग की बात गलत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें