पूर्व नपाध्यक्ष ने एसपी से लगाई प्राण रक्षा की गुहार
नगर पालिका परिषद गौरा-बरहज के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक व उ'चाधिकारियों को पत्र देकर नगर के तिवारीपुर निवासी एक व्यक्ति पर जान मान की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राण रक्षा की गुहार लगाई है।
देवरिया: नगर पालिका परिषद गौरा-बरहज के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक व उच्चाधिकारियों को पत्र देकर नगर के तिवारीपुर निवासी एक व्यक्ति पर जान मान की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। मामला कथित रूप से बंजर भूमि पर कब्जे से जुड़ा बताया जा रहा है।
श्री गुप्त ने पत्र में बताया है कि नगर पालिका क्षेत्र के बांगर मौजा में स्थित एक भूखंड पर तिवारीपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर भवन का निर्माण करा लिया गया है। यह भूखंड राजस्व अभिलेख में बंजर के रूप में दर्ज है। मैंने अवैध कब्जे की शिकायत मुख्यमंत्री के पोर्टल पर आनलाइन और राजस्व विभाग के आला अफसरों से किया है। इससे खार खाए प्रतिपक्षी उनको व उनके परिजनों को इस मामले से दूर रहने की हिदायत दे रहे हैं। ऐसा न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। जानमाल की धमकी से हमारे परिजन भयभीत हैं। यह कभी भी हमारे व परिजनों के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। अगर हमारे व परिजनों के साथ कोई घटना घटित होती है तो संपूर्ण जिम्मेदारी प्रतिपक्षी व उनके सहयोगियों की होगी।