Move to Jagran APP

सभी को मिलकर रोकना होगा जल की बर्बादी: डा.सत्यप्रकाश

जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि जल अनमोल संपदा है। वर्षा जल को संग्रहित कर उसे नष्ट होने से बचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को जल का उपयोग के बारे में बताया और बचाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों में वर्षा के जल को संग्रहित करें।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 12:55 AM (IST)
सभी को मिलकर रोकना होगा जल की बर्बादी: डा.सत्यप्रकाश
सभी को मिलकर रोकना होगा जल की बर्बादी: डा.सत्यप्रकाश

देवरिया: बीआरडीपीजी कालेज में नेहरू युवा केंद्र की तरफ से रविवार को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत कैच द रेन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जल संरक्षण पर जोर दिया गया।

loksabha election banner

सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदर विधायक ने कहा कि हम सभी को मिलकर जल की बर्बादी रोकना होगा। जल संरक्षण में अपना सार्थक सहयोग करें। वर्षा जल का संचयन करना बेहद महत्वपूर्ण है।

जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि जल अनमोल संपदा है। वर्षा जल को संग्रहित कर उसे नष्ट होने से बचाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को जल का उपयोग के बारे में बताया और बचाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग अपने घरों में वर्षा के जल को संग्रहित करें। भूजल को संरक्षित करने में अपना सहयोग प्रदान करें। लघु सिचाई विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार राय ने कहा कि भूगर्भ जलस्तर को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। पीने योग्य पानी को बर्बाद होने से रोकना होगा, अन्यथा आने वाले समय में संकट खड़ा हो जाएगा। आभार शांतिभूषण पांडेय ने जताया। संचालन अजीत तिवारी ने किया। इस मौके पर युवा मंडल अध्यक्ष अजय दुबे, अभिजीत उपाध्याय, संजय पांडेय, डा. अजय पांडेय, ध्रुवदेव गिरी, दुर्गेश गिरी, राजीव नाथ तिवारी, विकास मणि, सिंहासन यादव, सुदर्शन कुशवाहा, चंददत्त नायक, कृष्णा मिश्रा, अमित तिवारी टुन्ना, दीपक चौरसिया, विकास यादव आदि उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम को सुना

देवरिया: भाजपा के बूथ समितियों की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने सुना। बास देवरिया बूथ पर सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। कहा कि माघ का महीना विशेष रूप से नदियों, सरोवरों और जलस्त्रोतों से जुड़ा हुआ माना जाता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी का स्पर्श, जीवन और विकास के लिए जरूरी है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, शैलेष मणि त्रिपाठी आदि रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय दूबे, अनिरुद्ध मिश्रा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.