तकनीकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के अवसर: डीएम
राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र तारामंडल गोरखपुर की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नवीन तकनीकी माडलों का प्रदर्शन किया।
देवरिया: राजकीय इंटर कालेज में बुधवार को तोड़-फोड़-जोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के निर्देशन में क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र तारामंडल गोरखपुर की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के 30 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नवीन तकनीकी माडलों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के लिए नक्षत्रशाला व टेलीस्कोप लगाए गए थे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि घरेलू उपयोगी प्रौद्योगिकी की जानकारी दिया जाना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की सार्थक पहल है। जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से रोजगार सृजन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देवरिया जनपद में महिलाओं के सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी व व्यवसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इस कार्यक्रम में सामाजिक व तकनीकी विकास पर आधारित नव आविष्कारों का प्रदर्शन किया। श्रीप्रकाश द्विवेदी ने विद्युत उपकरणों व गंगाराम चौहान ने बहुद्देशीय साइकिल का प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने कहा कि हमारा लक्ष्य ग्रामीण स्तर के छात्र-छात्राओं व आम जनमानस तक पहुंचकर वैज्ञानिक वातावरण तैयार करना है। मोबाइल नक्षत्रशाला को गांव-गांव भेजकर विज्ञान को लोकप्रिय बनाया जाएगा। विषय विशेषज्ञ विकास चंद्र राय ने द्रव्यमान केंद्र, न पिचकने वाला गुब्बारा, आज्ञाकारी बोतल का प्रदर्शन किया। प्रभात त्रिपाठी ने द्रव्यमान केंद्र की गति, जड़त्व के नियम, अपकेंद्र बल व परावर्तन, प्रो. एचएस होरा ने पृष्ठ तनाव, विद्युत विभव, परावर्तन आदि पर आधारित प्रयोग प्रदर्शन किया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. आरपी ओझा ने विज्ञान के आधारभूत नियमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार होली एंजल्स पब्लिक स्कूल देवरिया, द्वितीय पुरस्कार पूर्व माध्यमिक विद्यालय सहवा देवरिया, तृतीय पुरस्कार सदानंद गौड़ व सांत्वना पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय बोड़िया अनंत व देवांश राय आरबीटी स्कूल देवरिया ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पीके शर्मा, वेद प्रकाश पांडेय, देवेंद्र कुमार दुबे, गोविन्द ¨सह, अनिल त्रिपाठी, अशोक मिश्र, इजहार अली, सुरेश पाल, अमरपाल ¨सह, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।