डीयू के केंद्रीय पार्षद चुने गए अभिनंदन राय का स्वागत
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कालेज (सांध्य) में केंद्रीय पार्षद पद पर विजयी प्रत्याशी अभिनंदन राय का कार्यालय पर स्वागत किया।
देवरिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कालेज (सांध्य) में केंद्रीय पार्षद पद पर विजयी प्रत्याशी अभिनंदन राय का कार्यालय पर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया।
नगर इकाई के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए छात्रसंघ के केंद्रीय पार्षद अभिनंदन राय ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का चुनाव का परिणाम यह जाहिर करता है कि पूरे देश में राष्ट्रवाद की लहर तेजी से चल रही है। कुछ ही दिनों बाद वामपंथी विचारधारा मुट्ठी भर लोगों तक ही सीमित रह जाएगी, जिनको विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शैक्षणिक संस्थानों से उखाड़ फेकेंगे। देवरिया नगर के नगर मंत्री राजकुमार यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक परिसर में साल के 365 दिन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व उनके अंदर राष्ट्रवाद की भावना जागृत करने के लिए काम करती है। इसलिए विद्यार्थियों का लोकप्रिय छात्र संगठन है। उसी का परिणाम है कि दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव में जीत हुई। इस दौरान प्रकांशु ¨सह, अनुपम ¨सह, अमित तिवारी, रविशंकर नाथ त्रिपाठी, अमित मणि, संदीप यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।