फरार जिला पंचायत अध्यक्ष महराजगंज पुलिस की हिरासत में!
देवरिया। चर्चित दीपक मणि अपहरण काड के मुख्य आरोपित जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव शुक्र
देवरिया। चर्चित दीपक मणि अपहरण काड के मुख्य आरोपित जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव शुक्रवार की देररात महराजगंज पुलिस के हाथ लग गया और देररात तक एक थाने में उससे पूछताछ चल रही थी। हालाकि पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है। देवरिया खास निवासी दीपक मणि का 20 मार्च को सलेमपुर उपनगर से उस समय अपहरण कर लिया गया था, जब वह एमएसटी बनवाने के लिए सलेमपुर गया था। इसके बाद 17 अप्रैल को उसके दस एकड़ जमीन का बैनामा भी करा लिया गया। पुलिस ने दीपक को दो मई को मुक्त कराते हुए चार आरोपितों को उसी दिन जेल भेज दिया, जबकि मुख्य आरोपित फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुख्य आरोपित ने महराजगंज जनपद के एक थाने में समर्पण कर दिया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज आरपी सिंह व देवरिया पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय इसकी पुष्टि नहीं कर रहे है।