मिसेज वर्ल्ड ताज के लिए तेजस्विनी की मजबूत दावेदारी
साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में मंगलवार की रात मिसेज वर्ल्ड -2018 का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व देवरिया की बेटी तेजस्विनी कर रही हैं। पहले ही राउंड में बेहतरीन परर्फामेंस देकर अपना लोहा मनवाने में सफल रहीं।
देवरिया : साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में मंगलवार की रात मिसेज वर्ल्ड -2018 का आगाज हो गया। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व देवरिया की बेटी तेजस्विनी कर रही हैं। पहले ही राउंड में बेहतरीन परर्फामेंस देकर अपना लोहा मनवाने में सफल रहीं। 22 सितंबर को जोहांसबर्ग के सात सितारा प्रोटी मरीअट में फाइनल होगा। उसी दिन विजेता के सिर ताज सजेगा। उधर तेजस्विनी के विजेता बनने के लिए उनके गांव में लोगों ने पूजा-पाठ तक शुरू कर दिया है।
देवरिया जनपद के लार विकास खंड के ग्राम खेमादेई निवासी कुंवर राजदेव ¨सह की पौत्री तेजस्विनी शुरू से काफी होनहार रही। सौंदर्य के क्षेत्र में कई प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा चुकी तेजस्विनी ¨सह जनवरी 2018 में ¨सगापुर में आयोजित मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं। जागरण को दूरभाष पर तेजस्विनी ने बताया कि साउथ अफ्रीका के जोहांसबर्ग में मिसेज वर्ल्ड 2018 आयोजित किया गया है, जिसमें 45 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। मंगलवार की रात आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपने अभी तक के सफर व महिलाओं की स्थिति के बारे में बताना था। इसमें तेजस्विनी ने बेहतर तरीके से अपनी बात रखकर लोहा मनवाया। इसके बाद चयनित पांच देशों की प्रतिभागियों ने ग्लोबल वार्मिंग व महिलाओं से जुड़ी विश्वव्यापी गंभीर समस्या बढ़ती दुष्कर्म व महिलाओं के शोषण की रोकथाम के लिए उपाय भी बताया। उन्होंने कहा है कि प्रतियोगिता में कंट्री कल्चर राउंड में वह भारत के हर राज्य की खास कला से सजी ड्रेस पहनेंगी। ड्रेस को उन्होंने खुद डिजाइन किया है। मिसेज वर्ल्ड में वह भारत का डंका बजाकर लौटेंगी। इसके लिए उन्होंने कड़ी तैयारी भी की है।