विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में जर्जर बिजली का तार टूटकर गिरने से महिला की मौत, बिजली विभाग पर लगा लापरवाही का आरोप

Published: Sat, 23 May 2026 06:19 PM (IST)

देवरिया के सांडा गांव में जर्जर एलटी लाइन का तार टूटकर गिरने से 57 वर्षीय मैना देवी की करंट लगने से मौत हो गई।

फाइल फोटो मैना देवी

फाइल फोटो मैना देवी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, देवरिया। ग्राम सांडा के टोला परसिया में शनिवार सुबह जर्जर एलटी लाइन का तार टूटकर गिरने से 57 वर्षीय महिला की झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

महिला मैना देवी पत्नी मोतीलाल यादव सुबह स्नान करने के बाद घर के पास सड़क किनारे मंदिर में पूजा के लिए फूल तोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा एलटी लाइन का जर्जर तार अचानक टूट कर उनके शरीर पर गिर गया।

करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर हालत में हैं। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत कर तार बदलने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मृतका के पुत्र शैलेश यादव व सत्यपाल यादव ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते तार बदल दिए गए होते तो उनकी मां की जान बच सकती थी।

यह भी पढ़ें- बेहद चर्चा में आ गई जिलाधिकारी देवरिया मधुसूदन हुल्गी की दौड़, मिलने लगा सबसे तेज दौड़ने वाले DM का तमगा