देवरिया में सड़क किनारे खड़े दो लोगों को बोलेरो ने रौंदा, मौत
देवरिया के खुखुंदू में सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर एक बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंद दिया, जिससे उनकी ...और पढ़ें
-1787300249436_m.webp)
मौके पर जुटी भीड़। जागरण
HighLights
खुखुंदू में बोलेरो ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को रौंदा।
हादसे में बृजेश चौहान समेत दो लोगों की मौके पर मौत।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, परिजनों में मातम।
संवाद सूत्र, खुखुंदू, (देवरिया)। सलेमपुर देवरिया मार्ग करौंदी कांटा के समीप सड़क के किनारे दो लोगों को बोलेरो ने रौंद दिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पहुंचे लोगों ने दोनों को देवरहा बाबा मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
करौदी गांव निवासी बृजेश चौहान 38 पुत्र शिवकुमार चौहान व बगल गांव के दो लोग कहीं जाने के लिए करौंदी कांटा के समीप सड़क के किनारे खड़े थे। देवरिया की तरफ जा रही बोलेरो ने दोनों को रौंद दिया, जिससे अचेत हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की छानबीन में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- देवरिया में मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सपा नेता ने दिखाया काला झंडा, पुलिस ने लिया हिरासत में
