विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में BLO की ड्यूटी ज्वाइन नहीं करना शिक्षक को पड़ा भारी, BSA ने किया सस्पेंड

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:12 PM (IST)

देवरिया में एक सहायक अध्यापक को बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन न करने पर निलंबित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में यह कार्रवाई की है।

बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन न करने पर शिक्षक निलंबित। फाइल फोटो

बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन न करने पर शिक्षक निलंबित। फाइल फोटो

HighLights

  1. सहायक अध्यापक काशीनाथ पाण्डेय को निलंबित किया गया।

  2. बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन न करने पर हुई कार्रवाई।

  3. उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप।

संवाद सूत्र, देवरिया। बीएलओ की ड्यूटी ज्वाइन नहीं करना प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक को भारी पड़ गया। बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी निलंबन आदेश के अनुसार, विकास क्षेत्र बनकटा के प्राथमिक विद्यालय इंगुरी बाजार में तैनात काशीनाथ पाण्डेय सहायक अध्यापक की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगाई गई थी। इसके बावजूद उन्होंने निर्धारित समय तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया।

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बनकटा की ओर से कई बार मौखिक निर्देश दिए गए, लेकिन शिक्षक ने आदेशों का अनुपालन नहीं किया। उपजिलाधिकारी भाटपाररानी की ओर से भी बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर ब्लाक संसाधन केंद्र बनकटा से संबद्ध कर दिया है। प्रकरण की जांच के लिए विकास क्षेत्र भाटपाररानी के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें 15 दिनों के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।