विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में छात्रा की आत्महत्या के 10 दिन बाद नया मोड़, युवक पर परेशान करने का आरोप

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:35 AM (IST)

देवरिया में एक स्नातक छात्रा की आत्महत्या के 10 दिन बाद मामले में नया मोड़ आया है। छात्रा के पिता ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. देवरिया में स्नातक छात्रा की आत्महत्या का मामला।

  2. 10 दिन बाद पिता ने युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

  3. कुशीनगर के विवेक मद्धेशिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच।

संवाद सूत्र, तरकुलवा, देवरिया। रामपुर कारखाना नगर पंचायत के एक वार्ड निवासी स्नातक की छात्रा की आत्महत्या के मामले में 10 दिन बाद नया मोड़ आ गया। शनिवार रात छात्रा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी थी। अब उसके पिता ने कुशीनगर के एक युवक पर बेटी को परेशान और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मृतका शनिवार की रात वह अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो स्वजन ने अंदर जाकर देखा। छात्रा का शव पंखे से साड़ी के फंदे से लटकता मिला। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई और मातम छा गया। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

घटना के 10 दिन बाद छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र में कोतवाली सब्जी मंडी स्थित सरकारी अस्पताल के पास रहने वाले विवेक मद्धेशिया पर बेटी को परेशान करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- मां के ब्रह्मभोज के 15 दिन बाद उठी बेटे की अर्थी, सड़क हादसे में बेटे की मौत से सदमे में परिवार

पिता का आरोप है कि युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सिसकियों के बीच गुजरी रात, दरिंदगी की दास्तान सुन दंग रह गई पुलिस, चाचा को देख आंखों से बहने लगे आंसू