देवरिया में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र को स्कूल से बाहर घेरकर पीटा, तीन नामजद समेत 11 पर दर्ज हुआ केस
देवरिया में राजकीय इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र को स्कूल से बाहर कुछ युवकों ने मारपीट कर घायल ...और पढ़ें
-1789406743049_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
कक्षा 12 के छात्र को स्कूल के बाहर पीटा गया।
गालीगलौज का विरोध करने पर युवकों ने हमला किया।
तीन नामजद और आठ अज्ञात पर मुकदमा दर्ज।
जागरण संवाददाता, देवरिया। कक्षा 12 के एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पढ़ाई के दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ गालीगलौज की। जब उसने विरोध किया, तो स्कूल से बाहर निकलने के बाद उसे घेरकर लात-घूंसों और डंडे से पीटा गया। शोर सुनकर आसपास के राहगीर और दुकानदार मौके पर पहुंचे, तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। छात्र राजकीय इंटर कालेज में पढ़ता है और उसका उपचार महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में कराया गया।
छात्र के अनुसार, बीते शनिवार को वह कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान नीरज कुमार, रितेश चौहान और शिवम मौर्य उसके पास आए और गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने स्कूल से बाहर निकलने के बाद देख लेने की धमकी दी। छुट्टी के बाद करीब 5:10 बजे जब छात्र बाहर निकला, तो तीनों आरोपितों के साथ सात-आठ अन्य लोग पहले से मौजूद थे। सभी ने उसे घेरकर मारपीट की।
घटना के बाद छात्र ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने नीरज कुमार, रितेश चौहान और शिवम मौर्य समेत आठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
