विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में रुपये के विवाद में कलयुगी बेटे और बहू ने माता-पिता को लाठी-डंडों से पीटा, मां का टूटा हाथ 

Published: Fri, 16 Oct 2026 06:02 PM (IST)

गौरीबाजार में वाहन खरीदने के लिए दिए गए रुपये के विवाद में बेटे और बहू ने अपने वृद्ध माता-पिता पर ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. बेटे-बहू ने वाहन के रुपये को लेकर माता-पिता को पीटा।

  2. मारपीट में वृद्ध मां का हाथ फ्रैक्चर, पिता गंभीर घायल।

  3. पुलिस ने आरोपी बेटे-बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

संवाद सूत्र, गौरीबाजार। बसंतपुर गांव में वाहन खरीदने के लिए दिए गए रुपये को लेकर हुए विवाद में बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर अपने ही वृद्ध माता-पिता पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में बुजुर्ग मां का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी दंपती मारपीट करने के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

पीड़िता सोनी देवी के अनुसार, उन्होंने अपने बड़े बेटे रामप्रवेश को गाड़ी खरीदने के लिए 58 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि छोटे बेटे बलिस्टर ने उन रुपयों से बाइक खरीद ली। रुपये को लेकर विवाद होने पर बलिस्टर और उसकी पत्नी करीना ने एकराय होकर उनके और उनके पति के साथ मारपीट की।

हमले में दोनों घायल हो गए, जबकि सोनी देवी का हाथ टूट गया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपित बलिस्टर और उसकी पत्नी करीना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में तिरंगे में लिपटे बेटे को देख निकली मां की चीख, नम आंखों से दी गई CRPF जवान को अंतिम विदाई