देवरिया में रामपुर चौराहा से हटी बैरिकेडिंग, 50 मीटर होगा नो वेंडर जोन
देवरिया के रामपुर चौराहा पर बैरिकेडिंग हटाने की मांग पर अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से वार्ता ...और पढ़ें
-1770459279723_m.webp)
HighLights
अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से की वार्ता।
रामपुर चौराहा पर बैरिकेडिंग प्रायोगिक तौर पर हटी।
50 मीटर तक नो वेंडर, नो पार्किंग जोन रहेगा।
जागरण संवाददाता, देवरिया। रामपुर चौराहा पर लगे बैरेकेटिग को हटाने की मांग के मद्देनजर गौरीबाजार थाना में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार पांडेय ने व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों से वार्ता की।
वार्ता के बाद दोनों पक्षों में सौहार्दपूर्वक सहमति बनी। दोनों पक्ष रामपुर चौराहा पर 50 मीटर तक नो वेंडर जोन व वाहन ठहराव नहीं करने पर सहमत हुए। फिलहाल प्रयोग के तौर पर बैरेकेटिंग हटाने का भी फैसला हुआ। यदि हटाने से समस्याओं में कमीं आयी तो बैरेकेटिंग पूरी तौर पर हटा दिया जाएगा।
विगत एक वर्ष से रामपुर चौराहा पर पुलिस द्वारा की गयी बैरेकेटिंग से आए दिन मार्ग दुर्घटना तथा आपसी झगड़े की शिकायतों का अंबार लगा रहता था। जिसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश था। इस दौरान हस्ताक्षर कभी चलाकर सांसद, विधायक तथा एमएलसी से हस्तक्षेप कर बैरेकेटिंग हटाने की मांग की गयी थी।
इसी के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने थाना में वार्ता कर सर्वसम्मति से इस प्रकरण पर सहमति बनाने में सफल रहे।
इस दौरान नपं अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया, पूर्व अध्यक्ष विजय सैनी, निलेश जायसवाल, रविन्द्र नाथ जायसवाल, नागेन्द्र सिंह, मुकुल सिंह, सत्यम जायसवाल, कृष्णानंद पाण्डेय, अवध किशोर पाण्डेय, सुभाष जायसवाल, उमाचरन बरनवाल, मुमताज अहमद तथा संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
