विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरि‍या में पुल‍िस ने लूटपाट गैंग के तीन गैंगस्टर को क‍िया गिरफ्तार, चौथे की तालाश जारी

Published: Fri, 16 Jan 2026 06:59 PM (IST)

पुलिस ने गौरीबाजार में राहगीरों को असलहा दिखाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गैंगस्टर एक्ट के तहत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. लूटपाट गैंग के तीन सदस्य गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार।

  2. असलहा दिखाकर राहगीरों को डराते थे और लूटते थे।

  3. चौथे आरोपी इंद्रपाल यादव की तलाश में दबिश जारी।

संवाद सूत्र, गौरीबाजार। राहगीरों को असलहा दिखाकर डरा धमका कर लूटपाट करने वाले गैंग के तीन सदस्यों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। गुरुवार को तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौथे आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

गौरीबाजार पुलिस के आवेदन पर डीएम दिव्या मित्तल के संस्तुति के बाद गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी थी। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने गैंगस्टर मधुवन यादव पुत्र स्व.महेश यादव निवासी गौरी बुजुर्ग, ग्राम करमाजीपुर के प्रदीप यादव पुत्र विजय बहादुर यादव तथा ग्राम कालावन के संदीप यादव उर्फ कृष्ण मोहन यादव पुत्र रामगोपाल उर्फ रामकृपाल यादव को गौरीबाजार रेलवे स्टेशन के समीप धर दबोचा।

दबिश के दौरान आरक्षी आकाश यादव, सर्वेश यादव तथा अभिनव यादव उपस्थित रहे। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि चौथा लूटपाट गैंग का सदस्य इन्द्रपाल यादव करमाजीतपुर के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।