Move to Jagran APP

पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सत्ता सेवा का माध्यम

औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक को किया संबोधित25 सितंबर को हर बूथ पर होगा पौधारोपण

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM (IST)
पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सत्ता सेवा का माध्यम

जागरण संवाददाता, देवरिया: भाजपा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी के अभियान को कार्यकर्ताओं ने सफलतापूर्वक पूरे किए। इससे समाज में सकारात्मक संदेश गया। भाजपा ही एक ऐसा दल है, जिसके कार्यकर्ता केवल सत्ता के लिए काम नहीं करते। सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है। वह औराचौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि हम समाज के हर वर्ग के लोगों की चिता करते हैं। उनका सम्मान करते हैं। जबकि दूसरे दल केवल चुनाव के समय में जनता के लिए नजर आते हैं। पार्टी ने तय किया है कि पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को है। पूर्व संध्या पर हर बूथ समिति की बैठक होगी, जिसमें पन्ना प्रमुख उपस्थित रहेंगे। हर बूथ पर 10 लोगों के मोबाइल में नमो एप भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से डाउनलोड कराया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित जनहित के कार्यों के लिए प्रत्येक बूथ के 100 लोगों से धन्यवाद पत्र पोस्टकार्ड पर लिखवाया जाएगा। 25 सितंबर को हर बूथ पर पौधारोपण होगा। उस दिन ब्लाक स्तर पर गरीब कल्याण मेला लगेगा। 26 सितंबर से दो अक्टूबर तक सरकार की उपलब्धियों का पत्रक लेकर घर-घर जाकर वृहद संपर्क कार्यक्रम की शुरुआत किया जाएगा।दो अक्टूबर गांधी जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह व संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया। बैठक में गंगा सिंह कुशवाहा, अजय दूबे, अजय शाही, संजय सिंह, रमेश सिंह सैंथवार, रमाशंकर निषाद, शिवकुमार राजभर, अभिषेक जायसवाल, अंबिकेश पांडेय, भारती शर्मा, समसुद्दीन अहमद, तेजबहादुर पाल सोनू आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.