विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिविर से बच्चों में जागृत होती है स्वावलंबन की भावना

By JagranEdited By:
Published: Wed, 17 Nov 2021 11:58 PM (IST)

प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक अजीत तिवारी पीएल यादव शैलेंद्र यादव ने बच्चों को विषम परिस्थितियों में अस्थायी टेंट सेवा करने ...और पढ़ें

शिविर से बच्चों में जागृत होती है स्वावलंबन की भावना
शिविर से बच्चों में जागृत होती है स्वावलंबन की भावना

जागरण संवाददाता, भलुअनी: श्रीकृष्ण शिक्षण संस्थान इण्टरमीडिएट कालेज में बुधवार को स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्काउट गाइड को देश प्रेम व सामाजिक सेवा के गुर सिखाए गए।

मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डा. मिथिलेश सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य है। सेवा भावना शिविर से बच्चों में साहस व स्वावलंबन की भावना जागृत होती हैं। अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य गोविन्द तिवारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शरीरिक व मानसिक विकास होता है। प्रतिभा निखर कर जिला, प्रदेश,देश सत्तर पर जाने का भी अवसर मिलता हैं। प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक अजीत तिवारी पीएल यादव शैलेंद्र यादव ने बच्चों को विषम परिस्थितियों में अस्थायी टेंट सेवा करने स्वास्थ्य के प्रति जानकारी देश प्रति जज्बा आदि की जानकारी दी।

इस दौरान गोमती ओझा, अनिरूद्ध सिंह, देवेन्द्र पाठक, केशव प्रसाद, धर्मवीर भारती, प्रभात मिश्रा, मृत्युंजय कनौजिया, श्रीराम गोंड़, अविनीत शर्मा, रामानंद शाही, शमशाद अंसारी, रवि प्रकाश, प्रमोद सिंह, सरिता प्रसाद, प्रियंका मिश्रा, अनुपमा मिश्रा, निरंजनी पाठक, श्वेता सिंह, शशि तिवारी, ज्योति दूबे, सीमा सिंह, सुनीता सिंह आदि मौजूद रहे।

---------------------

संस्कार युक्त शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करता स्काउट तरकुलवा: क्षेत्र के रामधारी पांडेय इंटर कालेज पगरा में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का बुधवार को समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच हुआ।

डा.मधुसूदन त्रिपाठी ने कहा कि स्काउटसंस्कार युक्त शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करता है। यह संस्कार एवं स्वालंबन की पाठशाला है । स्काउट-गाइड के प्रतिज्ञा एवं नियमों को जीवन में उतारकर कर छात्र आगे बढ़ते हैं। विद्यालय की छात्रा सोनम, जैनब खातून, अजहर, संध्या, सिम्पल, मुजाहिद, पवन, परवेज, डिम्पल,अच्छेलाल आदि ने सामाजिक सरोकार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रसाद, कौशल सिंह, अशोक भारती, दिलीप सिंह, जीवधन प्रसाद आदि मौजूद रहे। ------------------------------------