यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Deoria News: लव जिहाद मामले में आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल, बरामद किशोरी का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
देवरिया पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी समीर अली को गौरीबाजार के ...और पढ़ें

HighLights
- लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार |
- किशोरी बरामद, स्वास्थ्य परीक्षण |
- गौरीबाजार के पास हुई गिरफ्तारी |
जागरण संवाददाता, देवरिया। लव जिहाद के मामले में आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने बरामद किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण कराया है। पुलिस ने गौरीबाजार के पश्चिमी ढाले के समीप से आरोपित को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने गौरीबाजार थानाक्षेत्र के लव जिहाद के दो मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए डीजीपी को पत्र लिखा था। उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें गठित की गई।
किशोरी का लोकेशन नेपाल के बुटवल में मिला था। पुलिस ने आरोपित के स्वजन पर दवाब बनाया तो किशोरी के साथ आरोपित घर के लिए निकला। उसका लोकेशन गौरीबाजार के पश्चिमी ढाले के समीप मिला तो पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपित समीर अली पुत्र अशरफ अली उर्फ गुड्डू गौरीबाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह जलकल रोड का रहने वाला है।
24 जुलाई को किशोरी को बुर्का पहना कर वह भगा ले गया था। एएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।