Move to Jagran APP

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस

26 जुलाई 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटा दी थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 12:15 AM (IST)
भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस
भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है कारगिल विजय दिवस

जागरण संवाददाता सोनूघाट /देवरिया : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोनूघाट स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र परिसर में मोमबत्ती जलाकर याद किया।

loksabha election banner

इस अवसर देवरिया महोत्सव समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि कारगिल युद्ध के जंग में भारत को मिली सफलता को बाईस वर्ष हो गए हैं। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक कारगिल विजय दिवस हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। 1999 में कारगिल युद्ध में देश के वीर-जवानों ने पाकिस्तानी सैनिकों को धूल चटा दी थी। कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि देते है।

प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र के संचालक आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध अट्ठारह हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था।

इस युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे और हमारे वीर-जवानों को रात भर में चढ़ाई कर पहुंचना था। उमाशंकर सोनकर ने कहा कि यह युद्ध 60 दिनों तक चला था और आखिर में धोखेबाज पाकिस्तान को मुंह के बल गिरना पड़ा था। रत्नेश्वर गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वीर शहीदों को याद किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्मिता दुबे, राजशेखर सिंह, कंचन सिंह, अजित भारती, शशि कुमार, रितेश साहनी, रंजनी यादव आदि उपस्थित रहे। विजय कारगिल दिवस पर जलाए गए दीप

देवरिया: भाजपा नगर मंडल की तरफ से विजय कारगिल दिवस पर रामलीला मैदान स्थित शहीद स्मारक पर दीप जलाकर बलिदानियों को नमन किया गया। सदर विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जवानों ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। अपने प्राणों की आहुति देकर विजय हासिल की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, नगर महामंत्री दुर्गेशनाथ त्रिपाठी, अनिल गुप्ता, अखिलेश मिश्र, अजित मिश्र, दिनेश गुप्ता, अमित मोदनवाल, संजू सोनी, कैप्टन मनन यादव, कैप्टन जयराम बरेठा, प्रभाकर मणि त्रिपाठी, सूबेदार मेजर व्यास मिश्र, कैप्टन सुभाष सिंह, अजय सिंह, गोविन्द चौरसिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.