यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पोखरे में डूबे व्यक्ति का मिला शव
उसकी पहचान आधार कार्ड के अनुसार डैनी गांव के छोटेलाल के रूप में हुई।

जागरण संवाददाता, लार: थानाक्षेत्र के रामनगर गांव में पोखरे में डूबे व्यक्ति का शव बुधवार को 24 घंटे बाद मिला। उसकी पहचान आधार कार्ड के अनुसार डैनी गांव के छोटेलाल के रूप में हुई। वह ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को पोखरे के किनारे एक व्यक्ति का आधार कार्ड, टार्च, कपड़ा व चप्पल रखा था। कुछ लोगों ने उसे पोखरे में नहाने के लिए जाते देखा, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। कुछ देर बाद लोग तालाब में डूबने की आशंका जताने लगे। धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार की शाम पांच बजे तक लोगों के सहयोग से तलाश कराई, लेकिन पता नहीं चल सका। आशंका जताई जा रही थी कि नहाते समय डूब गया है। बुधवार की सुबह भी जाल डालकर तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। बाद में शव उतराया दिखा तो पुलिस को सूचना दी। किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
जासं, पकड़ी बाजार: मदनपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा दल गांव के रहने वाले 60 वर्षीय किसान रामानंद कुशवाहा की मंगलवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रामानंद पैतृक गांव कन्हौली में मकान बनवाकर अकेले रहते थे। बुधवार की सुबह उनका शव घर से 200 मीटर की दूरी पर दूसरे के घर के सामने मिला। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटनास्थल का सीओ अंबिका राम ने जायजा लिया।
रामानंद के बेटे और बहू खुखंदू थाना क्षेत्र के शेरवा बभनौली में रहते हैं। सीओ ने बताया कि दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
