देवरिया में शराब के नशे में गाली-गलौज करने पर भतीजे ने फावड़े से किया वार, चाचा की मौत
देवरिया के पिपरा खेमकरन गांव में शराब के नशे में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
शराब के नशे में गाली-गलौज पर हुआ विवाद।
भतीजे ने चाचा के सिर पर फावड़े से वार किया।
गंभीर रूप से घायल चाचा की अस्पताल में मौत।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पिपरा खेमकरन गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में गाली-गलौज करने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने अपने चाचा के सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल चाचा की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी संदीप राजभर पुत्र तेज बहादुर राजभर शनिवार रात करीब 9:30 बजे शराब के नशे में घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान उसके भतीजे ने उसके सिर पर फावड़े से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- पीएम मत्स्य संपदा योजना: देवरिया में खनुवा नदी में छोड़े गए एक लाख मछलियों के बच्चे, मछुआरों की बढ़ेगी आय
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील सिंह ने बताया कि वादिनी गुड्डी राजभर की तहरीर पर खुखुंदू थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
