विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तार डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में मलबा गिरने से दो मजदूर दबे, अस्‍पताल में कराया गया भर्ती

Published: Tue, 13 Jan 2026 09:28 PM (IST)

सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर एक मोबाइल के निजी कंपनी का टावर लगाए जाने के दौरान उसमें तार डालने के लिए खोदे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बहादुरपुर गांव के समीप हुआ हादसा


  2. आधा घंटा प्रयास के बाद मजदूरों को निकालकर भेजा गया अस्पताल


संवाद सूत्र, खुखुंदू। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर एक मोबाइल के निजी कंपनी का टावर लगाए जाने के दौरान उसमें तार डालने के लिए खोदे गए गड्ढे में दो मजदूर मिट्टी के ढेर से दब गए। यह देख कर बाकी मजदूरों के होश उड़ गए। आधा घंटा मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला गया। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। अचेता अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर बहादुरपुर गांव के समीप एक मोबाइल कंपनी का तार डालने के लिए जेसीबी से तीन मीटर गहरा गड्ढा खोदा गया था। मंगलवार को मजदूर तार डाल रहे थे। इसी बीच तार फंस जाने के चलते उसे ठीक करने के लिए 27 वर्षीय प्रदीप कुमार ललईखेड़ा मलीहाबाद लखनऊ और 26 वर्षीय विमलेश कुमार परवनखेड़ा मलीहाबाद लखनऊ गड्ढे में गए।

तभी बगल के मिट्टी का दीवार टूट कर गिर पड़ा। जिसमें दोनों मजदूर मलबे में दब गए। यह देख वहां मौजूद अन्य मजदूर शोर करने लगे। मजदूरों ने आधे घंटे तक फावड़े से मशक्कत करने के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान विमलेश का हाथ टूट गया। वहीं प्रदीप भी सदमे से अचेत हो गए थे। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मजदूर इंचार्ज सोनू कुमार ने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस वारदात के बाद काम बंद है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि दो मजदूर टावर के गड्ढे में दब गए थे, दोनों को निकाल कर उपचार के लिए भेजा गया है।