मोमोज के बदले बदमाशों को दे दिए मां और बुआ के 85 लाख के गहने, खबर सुन दंग रह गया पिता
रामपुर कारखाना में एक नाबालिग ने मोमोज के बदले अपनी मां और बुआ के 85 लाख रुपये के आभूषण तीन ...और पढ़ें
-1770042436996_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, रामपुर कारखाना। मोमोज खिलाने के बदले आभूषण हड़पने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 85 लाख रुपये के आभूषण चुराने वाले नाबालिग व आभूषण हड़पने वाले तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के जल्द पर्दाफाश की उम्मीद है। पुलिस आरोपितों से आभूषण बरामद करने के प्रयास में जुटी है।
क्या-क्या हुई चोरी?
भगवानपुर तिवारी गांव के रहने वाले पीड़ित विमलेश कुमार मिश्र पुत्र रामायण मिश्र ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 25 जनवरी को मेरे पुत्र प्रथमेश कुमार मिश्र ने घरवालों को बिना बताए घर के कीमती जेवरात सोने का हार एक जोड़ी, सोने की अंगूठी नौ, मांगटीका सोने का दो, सोने का कंगन दो जोड़ी, चांदी की बिछिया 13, सोने की नाक की कील 22, सोने की बिछिया चार, सोने की अंगूठी पांच, सोने की कान की बाली चार आदि कीमती जेवरात रामपुर कारखाना कस्बा के रहने वाले दीपक कुमार पुत्र उमेश, राकेश पुत्र बिल्लू प्रसाद, पिंटू पुत्र राजवीर के प्रभाव में आकर रुपये के लालच में दे दिया।
यह भी पढ़ें- बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए लिडार तकनीक से शुरु होगा सर्वे, रायबरेली के 60 गांवों से होकर गुजरेगी Train
मैं जब अपने घर आया तो मुझे जानकारी मिली कि मेरी पत्नी शोभा मिश्रा औ बहन ऊषा चौबे का जेवरात चोरी हो गया है। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि मेरे लड़के ने बहकावे में आकर आभूषण तीनों आरोपितों को दे दिया है। उनका आरोप है कि आरोपित मेरे लड़के को जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि नाबालिग से मोमोज खिलाकर आभूषण लेने के मामले में नाबालिग व तीन आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
