रील बनाने के दौरान नदी में गिरा युवक, प्रेमिका पर लगा धक्का देने का आरोप
देवरिया के तुर्तीपार रेलवे पुल पर रील बनाते समय एक युवक नदी में गिर गया। युवक ने युवती पर धक्का ...और पढ़ें
-1791315670260_m.webp)
यह तस्वीर एआई के द्वारा बनाई गई है।
HighLights
तुर्तीपार पुल पर रील बनाते समय युवक नदी में गिरा।
युवक ने युवती पर धक्का देने का आरोप लगाया।
पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हुआ।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। तुर्तीपार रेलवे पुल पर मंगलवार शाम रील बनाते समय एक युवक नदी में गिर गया। युवक के साथ मौजूद युवती पर उसे धक्का देने का आरोप लगाया गया। हालांकि, युवती ने रील बनाते समय पैर फिसलने के कारण युवक के नदी में गिरने की बात कही। नदी में गिरने के बाद युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।
मईल थाना क्षेत्र की एक युवती और लार थाना क्षेत्र का युवक मंगलवार शाम तुर्तीपार रेलवे पुल पर पहुंचे थे।
दोनों आपस में रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। उनके साथ युवती की बहन भी थी। युवक पुल पर रील बना रहा था। इसी दौरान वह अचानक नदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवक तैरकर नदी से बाहर निकल आया।
बाहर आने के बाद युवक ने युवती पर धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं युवती ने पुलिस को बताया कि रील बनाते समय युवक का पैर फिसल गया था, जिससे वह नदी में गिर गया।
सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को चौकी ले आई। पुलिस ने दोनों के स्वजन को सूचना देकर बुलाया। बाद में दोनों पक्षों के स्वजन ने आपस में समझौता कर लिया और युवक-युवती को अपने साथ घर ले गए।
