देवरिया में पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, परिवार में पसरा मातम
देवरिया में पेड़ की डाल की छटाई करते समय एक 42 वर्षीय व्यक्ति संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। गंभीर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
देवरिया में पेड़ से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत।
डाल की छटाई करते समय संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, परिवार शोकाकुल।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पेड़ पर चढ़ कर डाल की छटाई कर रहा एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया। स्वजन उसे उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को विधिक कार्रवाई के लिए भेज दिया।
महुआडीह थाना क्षेत्र के जिगनी बाज़ार के रहने वाले 42 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार चौरसिया पुत्र छेदी चौरसिया मजदूरी कर काम करते थे। बुधवार की सुबह वह घर के पास ही एक पेड़ पर चढ़ कर उसके डाल की छटाई कर रहे थे, अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वे पेड़ से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- देवरिया में पुलिस के पीछा करने पर पशु लदा वाहन छोड़ भागे तस्कर, बिहार सीमा पर फिर सक्रिय
आनन-फानन में स्वजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। पत्नी कालिंदी देवी, बेटी और बेटों का रो- रोकर बुरा हाल है।
