देवरिया में बारिश के दौरान बिजली गिरने से किशोरी की गई जान, दो मवेशियों की भी मौत
देवरिया के चकिया शुक्ल गांव में बारिश के दौरान वज्रपात से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। इसी घटना ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
14 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत।
धान के खेत से लौटते समय हुआ यह हादसा।
पिपरी गांव में दो मवेशियों की भी जान गई।
जागरण संवाददाता, देवरिया। चकिया शुक्ल गांव में बारिश के दौरान मंगलवार की शाम वज्रपात से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसे के समय वह धान के खेत से घर वापस लौट रही थी। वहीं पिपरी उर्फ बंदी गांव में भी वज्रपात की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। खुखुंदू थाना क्षेत्र के चकिया शुक्ल गांव निवासी अखिलेश प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी मंगलवार शाम घर से कुछ दूरी पर धान के खेत की ओर गई थी।
इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने के साथ तेज गरज होने लगी। वह घर लौट रही थी, तभी वज्रपात से गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़ी। स्वजन उसे अचेतावस्था में मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
वज्रपात से दो मवेशियों की भी गई जान
खुखुंदू के अनुसार पिपरी उर्फ बंदी गांव निवासी टिनमिन प्रसाद की एक साल की पड़िया और पड़वा मंगलवार शाम खेत की ओर गए थे। अचानक मौसम खराब होने के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान वज्रपात से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक बीवी राजभर ने बताया कि पशुओं की मौत की घटना की जानकारी उन्हें अभी नहीं मिली है। जानकारी कराई जा रही है।
