विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के भागलपुर पुल से युवती ने लगाई सरयू नदी में छलांग, पुलिस तलाश में जुटी

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:55 AM (GMT+05:30)

देवरिया के भागलपुर पुल से एक अज्ञात युवती ने शुक्रवार सुबह सरयू नदी में छलांग लगा दी। पुलिस स्थानीय लोगों ...और पढ़ें

मौके पर जुटे लोग। जागरण

मौके पर जुटे लोग। जागरण

HighLights

  1. अज्ञात युवती ने भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगाई।

  2. पुलिस और स्थानीय लोग युवती की तलाश में जुटे हैं।

  3. घटनास्थल बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में है।

जागरण संवाददाता, भागलपुर, (देवरिया)। भागलपुर पुल से शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे अज्ञात युवती ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल भागलपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू कराई।

बताया जा रहा है कि युवती की उम्र करीब 20 वर्ष है। उसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटनास्थल बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में है। पुलिस नदी में तलाश के साथ ही युवती की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में लोहे के गेट में करंट से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, बचाने गई बच्ची भी झुलसी

यह भी पढ़ें- देवरिया में दोस्तों संग घूमने निकले युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में मची सनसनी

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।