विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria Fire : CNG पेट्रोल पंप के पास PVC पाइप में लगी भीषण आग; मौके पर भगदड़- फाेरलेन पर आवागमन रोका

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sat, 10 Jun 2023 06:08 PM (IST)

गौरीबाजार के खरोह चाैराहा पर सीएनजी पेट्रोल पंप है। शाम करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के समीप रखे गए पीवीसी ...और पढ़ें

Deoria Fire : CNG पेट्रोल पंप के पास PVC पाइप में लगी भीषण आग; मौके पर भगदड़
Deoria Fire : CNG पेट्रोल पंप के पास PVC पाइप में लगी भीषण आग; मौके पर भगदड़

देवरिया, जागरण ऑनलाइन टीम। गौरीबाजार के खरोह चौराहे पर सीएनजी पेट्रोल पंप के समीप प्लास्टिक के पीवीसी पाइप में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे भीषण आग लग गई।आग ने विकराल रूप से लिया। आग बुझाने में देवरिया व गोरखपुर की दमकल की करीब दस गाड़ियां लगी हैं। इस दौरान अफरातफरी का माहौल है। देवरिया-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन रोक दिया गया है।

गौरीबाजार के खरोह चाैराहा पर सीएनजी पेट्रोल पंप है। शाम करीब पांच बजे पेट्रोल पंप के समीप रखे गए पीवीसी पाइप में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देखकर पेट्रोल पंप कर्मी भाग खड़े हुए। कुछ ही क्षण में लपटों ने विकराल रूप ले लिया।

इसकी जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा गया। पुलिस भी इसके अलावा गोरखपुर जिले से भी दमकल की गाड़ियों को बुला लिया गया। आग बुझाने में दमकलकर्मी लगे हुए हुए हैं। गर्मी के कारण आग की लपटें तेज हो गई है। पुलिस कर्मियों ने देवरिया-गोरखपुर फोरलेन पर आवागमन रोक दिया।

सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आग को देखते हुए देवरिया से पांच फायर टेंडर भेजे गए हैं। इसके अलावा गोरखपुर से भी फायर टेंडर मंगाए गए हैं। आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है। लेकिन अभी प्रयास जारी है।

गोरखपुर देवरिया मार्ग बाधित

पेट्रोल पंप पर आग की घटना को देखते हुए देवरिया गोरखपुर मार्ग पर आवागमन आधे घंटे से बंद कर दिया गया है। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

दो वर्ष पहले डिपो में लगी थी आग

जनपद के बैतालपुर स्थित इंडियन आयल डिपो में 24 फरवरी 2021 में भी तेल लेने गए टैंकर के चेंबर में बुधवार की सुबह आग लग गई थी। इस दौरान चालक जय प्रकाश एवं खलासी वशिष्ठ दुबे झुलस गए थे। अग्निशमन व डिपो कर्मचारियों के प्रयास के प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया था।

उस वक्त सुबह नौ बजे तेल डिपो में टैंकर में तेल लेने के लिए गया था। अचानक टैंकर के चेंबर में आग पकड़ लिया। आग को बुझाने के दौरान चालक व खलासी झुलस गए थे। उस दौरान भी पुलिसकर्मियों को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी