किसानों के लिए खुशखबरी: कृषि विभाग मुफ्त देगा तोरी, सरसों और मटर के बीज, ऐसे करें आवेदन
कृषि विभाग ने रबी सीजन 2026-27 के लिए दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने हेतु किसानों को तोरिया, सरसों और मटर के ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है
HighLights
रबी 2026-27 के लिए निशुल्क बीज वितरण योजना शुरू।
तोरिया, सरसों, मटर के बीज की मिनी किट मिलेगी।
पंजीकरण agriculture.up.gov.in पर ऑनलाइन अनिवार्य है।
संवाद सूत्र, देवरिया। दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग ने रबी सीजन 2026-27 की बुवाई हेतु निशुल्क बीज वितरण योजना शुरू की है। योजना के तहत किसानों को तोरिया, सरसों और मटर की मिनी किट निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। वितरण पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए विकासखंड बरहज के एसडीओ एजी देवेश आनंद सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर दलहन-तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।
जिले में तोरिया के 24 कुंतल बीज से 2-2 किलो के 1200 मिनी किट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा सरसों और मटर की मिनी किट भी किसानों को दी जाएगी। 50 प्रतिशत अनुदान पर भी तोरिया का बीज उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक किसानों को यूपी कृषि विभाग के आधिकारिक agriculture.up.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और खतौनी का विवरण देना होगा।
पंजीयन के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा, सत्यापन के बाद बुकिंग पूर्ण मानी जाएगी। अधिक आवेदन होने की स्थिति में लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से होगा।
चयनित किसानों को बरहज स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस मशीन के माध्यम से बीज प्राप्त होगा। किसानों से अपील है कि योजना का लाभ लेने के लिए शीघ्र पंजीयन करा लें।
