विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के नौ को मिले पांच लाख के चेक, 24 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:20 PM (IST)

देवरिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 9 ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के नौ लाभार्थियों को चेक मिले।

  2. प्रत्येक लाभार्थी को पांच लाख रुपये की सहायता राशि मिली।

  3. जिले में 24 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

जागरण संवाददाता, देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व विभाग के लिए नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान जनपद के नौ लाभार्थियों को पांच-पांच लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक दिए गए।

जिले के 24 नवचयनित कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र दिए गए। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं व निराश्रित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। अर्णब तूफान व अत्यधिक वर्षा से फसलों को हुए नुकसान की भी क्षतिपूर्ति दी गई है।

सरकार का प्रयास है कि निराश्रित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है, उनके भरण-पोषण और शिक्षा के लिए मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत प्रतिमाह चार हजार रुपये देने की व्यवस्था है। सदर विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि परिवार के कमाऊ सदस्य की दुर्घटना में मृत्यु होने पर घरवालों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है।

ऐसे परिवारों को संबल देने के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संचालित की गई है। इसके तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि सरकार गरीबों, किसानों और निराश्रित परिवारों के भविष्य की चिंता करते हुए आर्थिक सहायता के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 207 लाभार्थियों को लाभ दिया जाना है। इसके लिए एक करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 20 लाभार्थियों के खातों में धनराशि भेजी जा चुकी है।

इस दौरान निधू देवी, अंजना यादव, चंद्रा पांडेय, रमावती, सुनीता, शंभू चौहान, अभिषेक सोनकर, बरफी देवी और बिंदु देवी को पांच-पांच लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए गए। डीएम मधुसूदन हुल्गी, मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।